Ice Bear Softदुष्ट अम्ल का पालतूकरण (बच्चों के लिए एक नाटक)

यह एक परी-कथा है जिस में गंधकाम्ल प्रयोगशाला से भाग गया, रास्ते में जो कुछ उसे मिला वही उसने खाया पर आख़िरकर लोगों ने उसे पकड़ लिया ताकि अम्ल लोगों की सेवा करे।

विषय-सूची

1. प्रदर्शन
2. कथावस्तु
3. गीतों की सूची
4. नाटक के अभ्यास से
5. प्रथम प्रदर्शन का वीडियो
6. दृश्य-लेखन
7. विकिपीडिया की कड़ियाँ

1. प्रदर्शन

दृश्य-लेखन: Zdeněk Wagner (ज़्देन्येक वाग्नेर)

निर्देशक: Václav Slovák (वात्सलाव स्लोवाक)

अभिनय:
प्रोफ़ेसर   Václav Slovák (वात्सलाव स्लोवाक)
गंधकाम्ल, गाँव वाली, नेपथ्य की आवाज़   Jana Štefelová (याना श्तेफ़ेलोवा)
इंस्पेक्टर, सफ़ाई करने वाली   Marie Solárová (मारिए सोलारोवा)
संक्षेपकार, हेलेना, लुकाश   Petra Veselá (पेत्रा वेसेला)
यित्का, मारेक   Jiří Kalina (यिरी कालिना)
मोनिका, होंज़ा   Tomáš Zelenka (तोमाश ज़ेलेंका)
गाँव वाली, एक्राइलो नाइट्राइल   Lenka Bláhová (लेंका ब्लाहोवा)
गाँव वाली, टेलीविजन   Kateřina Trčková (कातेरिना तृच्कोवा)
गाँव वाला, सीसा   Martin Mucha (मार्तिन मुख़ा)
गाँव वाला, सीसा   Marek Mucha (मारेक मुख़ा)
ब्यूटाडाईन   Eva Kinnertová (एवा किन्नेरतोवा)
स्टाइरीन   Tomáš Čeplík (तोमाश चेप्लीक)
बल्ब   Gabriela Hotová (गाब्रिएला होतोवा)
विद्युत मोटर   Petr Buchta (पेतर बुख़्ता)
स्की करने वाली   Veronika Bandevská (वेरोनिका बांदेवस्का)
स्की करने वाली   Jana Novotná (याना नोवोत्ना)
डाइनमो   Zlata Benková (ज़्लाता बेंकोवा)

संगीत: Běla Kučírková, Dušan Axman (ब्येला कुचीरकोवा, दुशान अक्समान)

प्रथम प्रदर्शन: ओस्त्रावा शहर (चेक गणराज्य), २५ जून २०१३, १० बजे, क़िले में रसायन शास्त्र (सिर्फ़ चेक भाषा में)

2. कथावस्तु

प्रोफ़ेसर तीन तकनीशियन स्त्रियों के संग वैज्ञानिक अनुसंधान कर रहा है। गाना गाकर उन्हें समझा रहा है कि अनुसंधान क्या है। लेकिन तकनीशियन तुरंत घर जाना चाहती हैं। वे मेज़ पर एक बीकर छोड़ देती हैं। सफ़ाई करने वाली इस बीकर को गिराती है। गंधकाम्ल तो प्रयोगशाला छोड़कर प्रकृति की तरफ़ बह रहा है।

गंधकाम्ल एक बहुत संक्षारक पदार्थ है। प्रकृति में जो कुछ उसे मिलता है वही वह खाता है, ज़्यादातर धातुओं से बनी हुई चीज़ें।

प्रोफ़ेसर गंधकाम्ल की तलाश की कोशिश कर रहा है। वह समझा रहा है कि गंधकाम्ल कितना ख़तरनाक है। जल्द में वह फिर अम्ल ढूँढने जा रहा है।

इस बीच गाँव वालों के मध्य बातचीत चल रही है। वे बता रहे हैं कि एक ख़ास जल प्रकृति में सब कुछ खा रहा है। कहते हैं कि इस जल का नाम गंधकाम्ल है। उस समय तीन मर्द, मारेक, लुकाश और होंज़ा वहाँ सैर-सपाटे पर जा रहे हैं। गाना गाकर वे समझाते हैं कि गंधकाम्ल क्या है, कि वह प्रयोगशाला में और उद्योग में कितना लाभदायक है किंतु प्रकृति में ख़तरनाक है।

जब मारेक, लुकाश और होंज़ा जाते है तब प्रोफ़ेसर गंधकाम्ल तलाशते हुए आ रहा है। गाँव वाले उस से नफ़रत हो जाते है। वे प्रोफ़ेसर को गिरफ़्तार कर रहे हैं। न्यायलय में सफ़ाई करने वाली साक्षी दे रही है।

मारेक, लुकाश और होंज़ा असफक सैर-सपेटे से लौट रहै है। जो पुल पर तो उन्हें नदी पार करना था वही गंधकाम्ल ने खाया। उस समय सफ़ाई करने वाली आते हुए बुला रही है कि गंधकाम्ल गाँव की तरफ़ बह रहा है। तीन मर्द गाँव बचाने का निश्चय करते हैं। तीन एकलक, एक्राइलो नाइट्राइल, ब्यूटाडाईन और स्टाइरीन जमाकर वे उन से बहुलकीकरण द्वारा सहबहुलक बना रहे हैं। बाद में उससे बने हुए बर्तन में गंधकाम्ल फ़ंसा रहे हैं। सीसे के दो टुकड़े धनाग्र और ऋणाग्र के रूप में वहाँ उतर रहे हैं। लेड-एसिड बैटरी तो विभिन्न यंत्रों को बिजली दे रही है।

3. गीतों की सूची

4. नाटक के अभ्यास से

गीत बहुलक, चेक भाषा में, हिंदी उपशीर्षक। मारेक, लुकाश और होंज़ा एक्राइलो नाइट्राइल-ब्यूटाडाईन-स्टाइरीन (ABS) सहबहुलक बना रहे हैं ताकि वे गंधकाम्ल फ़ंसाने के लिए एक बर्तन बनाएँ।

सलाह: हिंदी उपशीर्षक नहीं दिखाई देते तो नीची दाईं तरफ़ क्लिक करके उन्हें चुन लें, नीचे वाली तस्वीर देखें।
advice

iPad/Safari पर उपशीर्षक नहीं दिखाई देते हैं लेकिन YouTube ऐप में उन्हें चुनना मुमकिन है, तस्वीर देखें:
YouTube

5. प्रथम प्रदर्शन का वीडियो

१ घंटा ४ मिनट, चेक भाषा में बिना उपशीर्षकों के।

6. दृश्य-लेखन

दृश्य-लेखन डाउनलोड करें (सिर्फ़ चेक में): h2so4.pdf

7. विकिपीडिया की कड़ियाँ